फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्ष में 22475 करोड़ रुपये की अघोषित आय की जानकारी मिली

Sat, 23 Jul 2016 05:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
Finance Minister Arun Jaitley - फोटो : PTI
विज्ञापन
सरकार ने कहा है कि विदेशों में जमा काला धन का सटीक मूल्यांकन नहीं हो सकता। हालांकि देश में पिछले दो वर्षों में सर्वेक्षण के दौरान आय कर विभाग ने 22475 करोड रुपये की अघोषित आय का पता लगाया है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि विदेशों में जो काला धन जमा है, उसका सटीक मूल्यांकन नहीं हो सकता है, क्योंकि उसके मूल्यांकन का कोई आधार नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वित्त वर्ष दौरान आय कर विभाग ने 9457 सर्वेक्षणों में 22475 करोड़ रूपए की अघोषित आय पकडी है।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि काले धन का सहीसही मूल्यांकन करना आसान नहीं हैं। उनका कहना था कि विदेशों में जो काला धन है वह अघोषित तौर पर है।

सरकार अघोषित आय को लेकर जानकारी जुटाने का काफी प्रयास कर रही है मगर इसका सही मूल्यांकन आसान भी नहीं है। इस तरह के अनुमान तथ्यों, पूर्वानुमानों और समुच्चयों पर आधारित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें