फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में पीएम मोदी बने प्रमुख दावेदार, ट्रंप-पुतिन भी शामिल

Thu, 29 Mar 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन

टाइम मैगजीन की दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रमुख दावेदार हैं। इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला, यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल हैं।  

विज्ञापन


टाइम मैगजीन द्वारा हर साल जारी होने वाली इस लिस्ट में कई क्षेत्रों के लोगों को शामिल किया जाता है। जिसमें कलाकार, नेता, वैज्ञानिक, समाजसेवी और बिजनेसमैन होते हैं। यह लिस्ट अगले महीने प्रकाशित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन वोटिंग की जाएगी। 

पीएम मोदी पिछली बार भी प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किये गए थे। जिसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उनके बारे में लिखा था। इस साल टाइम मैगजीन की लिस्ट में उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग को भी शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा पाकिस्तानी-अमेरिकी एक्टर कुमैल नाजियानी, ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप, दामाद जारेद कुशेनर, फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, अमेजॉन के चीफ जेफ बेजोस, ब्रिटिश रॉयल परिवार के युवराज विलियम और उनकी पत्नी, प्रिंस हेरी और उनकी पत्नी और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का नाम शामिल किया गया है। 

इसके अलावा टर्की के राष्ट्रपति इरडोगन, पोप फ्रांसिस, अटॉर्नी जनरल जेफ सेशन, फ्रांस के राष्ट्रपति मार्कोन, उबर के सीईओ दारा खोसरोसाहनी, मीटू मूवमेंट की तराना बुर्की, एक्टर ड्वायने जॉनसन, सउदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमा, तेस्ला के सीईओ इलान मस्क, स्पेशल काउंसल रॉबर्ट मुइलर, एप्पल के सीईओ टिम कुक, पूर्व एफबीआई डायरेक्टर जेम्स कॉमी और दक्षिण कोरिया के मून जे इन को भी शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें