फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर ड्रैगन से झड़प के बीच, उद्धव सरकार ने चीनी कंपनी से किया 7,600 करोड़ का करार

Thu, 18 Jun 2020 05:00 AM IST
श्रीधर मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

भारत और चीन तनातनी के बीच उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने चीन की जीडब्ल्यूएम कंपनी के साथ एक अरब डॉलर यानी 7,600 करोड़ रुपये से अधिक का करार किया है। राज्य सरकार ने एक अन्य चीनी कंपनी हेंगली इंजीनियरिंग के साथ भी 250 करोड़ रुपये के निवेश का करार किया है।

विज्ञापन


चीन की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी ग्रेट वॉल मोटर्स (जीडब्ल्यूएम) और महाराष्ट्र सरकार के बीच करार के तहत कंपनी पुणे के तलेगांव में 3,770 करोड़ निवेश करेगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से 7600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस उपक्रम से तीन हजार लोगों को रोजगार मिलने का दावा किया गया है।

बता दें कि जीडब्ल्यूएम एसयूवी वाहन बनाती है, जो भारत में भी काफी लोकप्रिय है। इस कंपनी ने जनवरी में अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स के साथ तलेगांव स्थित प्लांट के अधिग्रहण के लिए करार किया था। जीडब्ल्यूएम की भारतीय सहायक कंपनी के प्रबंध निदेशक पार्कर शी ने कहा कि हम महाराष्ट्र को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं। महाराष्ट्र उद्योग विभाग की ओर से सोमवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में मैग्नेटिक महाराष्ट्र-2 में अमेरिका, चीन, द. कोरिया, सिंगापुर आदि 12 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें