फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएनएक्स मीडिया पीएमएलए मामले में ईडी ने दूसरी बार की चिदंबरम से पूछताछ

Mon, 07 Jan 2019 08:23 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पी चिदंबरम
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईएनएक्स मीडिया मनी लांड्रिंग मामले में सोमवार को एक बार फिर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से पूछताछ की। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। यह दूसरी बार है जब इस मामले में चिदंबरम जांच एजेंसी के सामने पेश हुए। इससे पहले दिसंबर में ईडी ने उन्हें बुलाया था। अधिकारियों ने कहा कि 73 वर्षीय चिदंबरम को मनी लांड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए इस मामले के जांच अधिकारी (आईओ) के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था। 

विज्ञापन


उन्हें सोमवार का समय दिया गया था। इससे पहले चिदंबरम से एयरसेल-मैक्सिस मामले में पूछताछ की गई थी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले साल नवंबर में चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तारी से मिली राहत को बढ़ाकर 15 जनवरी कर दिया है। ईडी इस मामले में चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। इसके साथ ही भारत व विदेश में उनकी लगभग 54 करोड़ की संपत्ति भी जब्त कर चुकी है।

ईडी ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर इस मामले में पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था और आरोप लगाया था कि 2007 में 305 करोड़ रुपये तक की विदेशी पूंजी प्राप्त करने के लिए आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी देने में गड़बड़ियां हुई थीं। इस दौरान पी चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें