तमिलनाडु में हिंदी का विरोध थम नहीं रहा है। हिंदी विरोधी प्रदर्शनकारियों ने बीएसएनएल और एयरपोर्ट समेत केंद्र सरकार के कार्यालयों पर लगे बोर्डों में लिखे हिंदी शब्दों पर कालिख पोत दी। पुलिस ने बताया कि इस का पता शनिवार सुबह चला। प्रदर्शनकारियों ने अंग्रेजी और अन्य भाषा के शब्दों को छुआ तक नहीं। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। साथ ही चेतावनी दी कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना नई शिक्षा नीति में गैर हिंदी भाषी राज्यों में हिंदी को अनिवार्य बनाए जाने की खबर के सामने आई है। हालांकि केंद्र सरकार ने ऐसे किसी फैसले से साफ इनकार किया है लेकिन राज्य में विपक्षी पार्टियां अभी भी हिंदी को जबरन थोपने को लेकर विरोध कर रही हैं।