फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेरर फंडिंग : ईडी ने जहूर वटाली की 1.73 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

Thu, 01 Aug 2019 08:25 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : Twitter
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने आतंकवाद के वित्त पोषण और धनशोधन के मामले में कश्मीर के व्यवसायी जहूर वटाली की 1.73 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। इसने कहा कि जहूर अहमद शाह वटाली के परिवार की 1.48 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और दिल्ली में जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा में उसकी 25 लाख रुपये की जमा राशि को जब्त करने के लिए धनशोधन कानून के तहत आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा और इसके प्रमुख हाफिज सईद के साथ कथित संबंध होने को लेकर व्यवसायी की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें