रेप और बढ़ते क्राइम के बीच यूपी का एक वीडियो चर्चा में है। कई दुकानों में पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे एक रेप का वीडियो सैकड़ों या शायद हजारों की संख्या में बेचा जा रहे है। 30 सेकेंड से 5 मिनट तक के इस कथित एक्सक्लूसिव वीडियो का दाम 50 से 150 रुपए है।
वीडियो में साफतौर पर दिख रहा है कि किसी स्थान पर एक गन्ने के खेत में लड़कों के ग्रुप से एक लड़की घिरी हुई है। उसके बंधे हुए हाथ कांप रहे हैं और उसकी आंखें डर से पूरी खुली हुई हैं। वह चारों तरफ निराशापूर्वक देख रही है कि कोई उसे बचाएगा। लेकिन, उसके रोने की आवाज किसी तक नहीं पहुंचती है। वहां कोई दबी हुई हंसी सुन सकता है और इसी बीच गुंडों ने उस पर धावा बोल दिया।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, इन वीडियोज का डीलर सिर्फ अपने भरोसेमंद कस्टमर या फिर उनके रिफरेंस पर आए शख्स से ही बात करता है।
आगरा के कासगंज के एक दुकानदार ने कहा, 'पोर्न की बात अब पुरानी हो चुकी है। अपराध अब असल जिंदगी में बढ़ रहे हैं। डीलर ये वीडियो सीधे स्मार्टफोन में डाउनलोड कर देता है। इनका संगठित गैंग कई बार वीडियो ट्विटर, टंबलर या फेसबुक से डाउनलोड करके बेचते हैं। वहीं , उनका दावा है कि कई बार रेप या यौन हमले में शामिल लोग खुद इसकी वीडियो बनाते हैं और इन्हें ऑनलाइन पोस्ट करते हैं।