फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर में होगी अब भारत-अमेरिकी की पहली टू प्लस टू वार्ता, पहले सप्ताह में आयोजन पर बनी सहमति

Sat, 14 Jul 2018 01:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और अमेरिका के बीच शीर्ष स्तर की रणनीतिक ‘टू प्लस टू’ वार्ता का पहला संस्करण अब सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की। रक्षा मंत्री निर्मला ने शुक्रवार को एक टीवी न्यूज एजेंसी से कहा, अमेरिका के साथ टू प्लस टू वार्ता सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित करने पर सहमति बनी है। इस वार्ता का एजेंडा दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा सहयोग को बढ़ाना और मजबूत करना है। निर्मला और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ही 6 जुलाई को प्रस्तावित ट् प्लस टू वार्ता में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री जिम मैटिस से मुलाकात करनी थी। 

विज्ञापन


दो बार स्थगित कर चुका है अमेरिका
बता दें कि अमेरिका इस साल दो बार इस वार्ता की तारीख तय होने के बावजूद इसे स्थगित कर चुका है। पहली बार इस वार्ता का आयोजन अप्रैल में किया जाना था, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तत्कालीन विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन को हटा दिए जाने के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। दूसरी बार अमेरिका ने भारत के साथ पिछले दिनों आयात पर बढ़े शुल्क को लेकर बने तनाव के माहौल में इसका आयोजन स्थगित किया था।

हालांकि तब अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के अचानक उत्तर कोरिया दौरे को कारण बताया गया था। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात में आपसी संबंधों को मजबूत करने के इरादे से इस वार्ता के आयोजन पर सहमति बनी थी। हालांकि अमेरिका ने दूसरी बार इस वार्ता को स्थगित करने के बाद कहा था कि ये आयोजन उसकी प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन


वाशिंगटन की बजाय दिल्ली में आयोजन!
ये भी संभावना बन रही है कि सितंबर में इस वार्ता का आयोजन वाशिंगटन के बजाय नई दिल्ली में किया जाए। इसके लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के अमेरिका जाने की भी संभावना सूत्रों ने जताई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें