कश्मीर के भारतीय हिस्से पर आपने कई बार अलगाववादियों की शह प्राप्त कश्मीरी युवाओं को आजादी के नारे लगाते और पत्थरबाजी करते हुए अक्सर देखा होगा लेकिन ये नजारा जब सीमा के उस पार पाकिस्तान के गुलामी वाले कश्मीर में देखा जाए तो कैसा लगेगा।
जी हां, आजकल कुछ ऐसा ही चल रहा है पाक अधिकृत कश्मीर में जहां पाकिस्तान के जुल्मों सितम से आजिज युवाओं ने अब उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को इसका नजारा घाटी के कई हिस्सों में दिखा जहां पाकिस्तान से आजादी के नारे लगाते युवाओं के जत्थों ने जगह जगह प्रदर्शन किया।
इन नारे लगाने वालों में ज्यादातर हजीरा डिग्री कॉलेज के छात्र शामिल थे। छात्रों ने पाक से 'आजादी' की नारे लगाते हुए जुलूस भी निकाले।
आप भी देखिए ये वीडियो-