फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर में दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस कस्टडी से भागा एक आरोपी

Sat, 07 Jul 2018 04:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फूलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगापार के फूलपुर में बृहस्पतिवार की रात दो युवकों ने एक दलित किशोरी का अपहरण कर लिया और उसे एक कमरे में बंद कर रात भर उसके साथ दुराचार किया। सुबह जब किशोरी उनके चंगुल से छूटी तो घरवालों को पता चला। ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने किसी तरह से आरोपी को ग्रामीणों से बचाया। हालांकि, आरोपी युवक पुलिस कस्टडी से भी भाग निकला। 

विज्ञापन


आरोपी के भाग जाने से ग्रामीण काफी नाराज थे। दिन भर दोनों ओर से गहमागहमी होती रही। पुलिस भी मामले को टालती रही। शाम को अधिकारियों तक बात पहुंची तो रायपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार बिंद उर्फ गोरेलाल के खिलाफ नामजद तथा उसके अज्ञात साथी के खिलाफ 342, 323, 506, 376-डी तथा एससीएसटी एक्ट तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर फूलपुर ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए डफरिन हास्पिटल भेज दिया गया है। आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें