फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव: कारगर नहीं दिख रही विपक्ष की एकता, संसद स्थगित

Wed, 21 Mar 2018 12:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसदों ने आज भी संसद में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर ये प्रदर्शन किया गया। आपको बता दें कि लोकसभा में आज भी अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सका। राज्यसभा और लोकसभा में हंगामे की वजह से दोनों ही सदनों की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि वाईएसआर कांग्रेस और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसदों का लोकसभा में हंगामा मंगलवार को भी जारी रहा था, जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी।वहीं कई पार्टियों का रुख अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन को लेकर अबतक साफ नहीं हैं। अब तक संसद में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वाईएसआर कांग्रेस और तेलुगु देशम पार्टी की योजना नाकाम हुई है। लोकसभा और राज्यसभा में जोरदार हंगामे के बाद से दोनों ही सदनों की कार्यवाही कई बार स्थगित की जा चुकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार बोली हम चर्चा के लिए तैयार
संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सरकार पहले ही दिन से सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। खुद गृह मंत्री ने सोमवार को सदन में इसकी जानकारी दी। कुमार ने कहा कि इस मामले में विपक्ष राजनीति कर रही है और चर्चा नहीं करना चाहती। कुमार ने कहा कि पहले सर्वसम्मति से पीएनबी घोटाला मामले में चर्चा पर सहमति बनी। मगर विपक्ष ने चर्चा न करने का बहाना बनाया। इसी तरह की राजनीति अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें