फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय में कांग्रेस ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, देर रात राज्यपाल को सौंपी चिट्ठी

Sun, 04 Mar 2018 06:44 AM IST
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मेघालय में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी तो बन गई है लेकिन बहुमत हासिल नहीं कर पाई। यहीं वजह है कि कांग्रेस को यहां सरकार बनाने के लिए गठजोड़ की राजनीति से होकर गुजरना है। ऐसे में देर रात मेघालय कांग्रेस के अध्यक्ष विंसेंट पाला और कांग्रेस के महासचिव सीपी जोशी ने राज्यपाल गंगा प्रसाद से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा देर रात कर सकी। लेटर के मुताबिक कांग्रेस चाहती है कि उसे राज्य में संवैधानिक नियमों के अनुसार जल्द सरकार बनाने का निमंत्रण मिलना चाहिए। कांग्रेस का दावा है कि वो तय समय पर विधानसभा में अपना बहुमत सिद्ध कर देगी। 

कांग्रेस के रणनीतिकार और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बीच मेघालय में सेमीफाइनल मैच हुआ। सूत्र बताते हैं कि भाजपा अध्यक्ष ने जहां मेघालय में सरकार बनाने का संकेत दिया, वहीं कांग्रेस की तरफ से अहमद पटेल ने भी तुरुप का पत्ता चला। अहमद पटेल यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के निर्देश पर मेघालय में ही रहे। कांग्रेस वरिष्ठ नेता कमल नाथ भी मेघालय में ही उनके साथ थे। माना जा रहा था कि कांग्रेस मेघालय में गोवा और मणिपुर वाली गलती दोहराने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन


मुकुल वासनिक पहले से मेघालय को लेकर सक्रिय थे। अहमद पटेल और कमल नाथ के सक्रिय होने के बाद वहां चल रही राजनीतिक हलचल के तेज हो जाने के आसार पहले ही लगाए जा रहे थे। सूचना मिल रही थी कि शीघ्र ही कांग्रेस के नेता 32 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर राज्यपाल से मिलने की तैयारी करेंगे तो देर रात ऐसी खबर आ ही गई। मेघालय में 9 साल से कांग्रेस की सरकार है। इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। वहां त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन रही है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस जैसी दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियां जोड़-तोड़ के लिए पूरी ताकत झोंकने में जुट गई है। तो अब यह खबर है कि कांग्रेस ने अपने दावे की चिट्ठी राज्यपाल को सौंप दी है। 

किसको आई कितनी सीटें

मेघालय में कांग्रेस पार्टी 21 सीटों के साथ सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में है। दूसरे नंबर पर नेशनल पीपुल्प पार्टी 19 सीटों के साथ है। भारतीय जनता पार्टी को 02 सीटें मिली हैं। एचएसपीडीपी को दो, यूडीपी को 6, पीडीएफ को 4 और 11 निर्दल विधायकों को सफलता मिली है। कांग्रेस के नेताओं का दावा है कि उनके पास 32 विधायकों का समर्थन है। इनके सहयोग से वह राज्य में सरकार का गठन करने जा रहे हैं।

सवाल परसेप्शन का

कांग्रेस के महिला विंग की प्रमुख सुष्मिता देव राजनीति की युवा तेजतर्रार चेहरा हैं। अच्छी पकड़ रखती हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले सुष्मिता ने कांग्रेस के 80-81 सीट जीतने का अनुमान जताया था। मेघालय विधानसभा को लेकर भी वह 20-22 सीटों का अनुमान लगा रही थी। सुष्मिता का अनुमान सही निकला है। वह कहती हैं कि इसे भाजपा भले कांग्रेस की हार माने लेकिन गोवा, त्रिपुरा और मेघालय में कांग्रेस की कोई हार नहीं हुई है। हम यथास्थिति बनाने में सफल रहे हैं। सुष्मिता का कहना है कि केन्द्र में भाजपा की सरकार है। राजनीति का दौर नये पैमाने गढ़ रहा है। 
विज्ञापन


भाजपा धन बल पर चुनाव लड़ रही है और पूर्वोत्तर का रुझान हमेशा केन्द्र में सत्ता वाली पार्टी की तरफ रहता है। ऐसे में विपक्ष के पास अभी यथास्थिति को बनाए रखना ही महत्वपूर्ण है। कांग्रेस वही कर रही है। सुष्मिता के अनुसार कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा के प्रस्तावित चुनाव को लेकर आश्वस्त है। वहां जीत मिलने के पूरे आसार हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें