फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबईः राष्ट्रपति कोविंद ने लता मंगेशकर से की मुलाकात, दी अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं

Sun, 18 Aug 2019 05:16 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
राष्ट्रपति और लता मंगेशकर की मुलाकात - फोटो : Twitter
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मशहूर गायिका और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर से रविवार को दक्षिण मुंबई में उनके घर में मुलाकात की और उन्हें अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं। कोविंद राज भवन में भूमिगत ‘बंकर म्यूजियम’ का उद्घाटन करने शहर में आए हुए थे। 

विज्ञापन


उन्होंने टि्वटर पर लिखा, 'लता मंगेशकर जी से मुंबई में उनके आवास पर मिलकर प्रसन्न हूं। उन्हें अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं। भारत का गौरव लता जी ने अपने भावपूर्ण मधुर संगीत से हमारी जिंदगियों में मिठास भर दी। वह अपनी सादगी और इनायत से हमें प्रेरित करती रही हैं।’

 

इसके जवाब में 89 वर्षीय गायिका ने ट्वीट किया, ‘‘नमस्कार, हमारे देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी जब आत्मीयता से आए और मेरे आवास पर मुझसे मुलाकात की तो मैंने काफी सम्मानित महसूस किया। मैं आभारी हूं। सर, आपने हमें गौरवान्वित किया।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें