संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में कांग्रेस ने भीड़ के हाथों गोरक्षा के नाम पर की जाने वालीं हत्याओं पर नाराजगी जाहिर की है। बताया जा रहा है कि इस पर कांग्रेस लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दे सकती है। साथ ही इराक में लापता हुए 39 भारतीयों के गंभीर मुद्दे पर भी विपक्ष को घेर सकती है।
Adjournment motion notice given by Congress in Lok Sabha today on the issue of mob lynching.
— ANI (@ANI_news) July 24, 2017
वहीं लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से हवाई सफर का विशेषाधिकार लिए जाने पर आरजेडी भी लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव देने वाली है। दरअसल, इस विशेषाधिकार के मुताबिक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू और राबड़ी देवी बिना किसी अतिरिक्त जांच के सीधे हवाई पट्टी पर पहुंच जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
RJD's JP Yadav gives adjournment motion notice in Lok Sabha over Lalu &Rabri's 'privilege' of direct access to Patna airport tarmac scrapped
— ANI (@ANI_news) July 24, 2017
कांग्रेस की ओर से शशि थरुर ने कहा कि मोदी सरकार लापता भारतीयों से जुड़ी सच्चाई लोगों के सामने लाए। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कहा कि आखिर मोदी सरकार दो साल से कर क्या रही है?