फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय में गो-तस्करों ने गांव के मुखिया व ग्राम सचिव समेत 3 लोगों की हत्या की

Sun, 08 Jul 2018 06:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-बांग्लादेश सीमा के करीब लोगों के एक समूह की तरफ से किए गए हमले में एक गांव के मुखिया व ग्राम सचिव समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मेघालय के पश्चिमी जैनतिया पहाड़ी जिले में हुई इस घटना में हमलावरों को गो-तस्कर बताया जा रहा है। हमले के शिकार सभी छह आदमी शुक्रवार करीब दोपहर 2.30 बजे अमलाराम तहसील में एक अधिकृत बैठक में में भाग लेने के बाद अपने गांव अमलानी लौट रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम के मुताबिक, तरांगब्लांग गांव के पास इन सभी को रोकने के बाद संदिग्ध गो-तस्करों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में गांव के मुखिया, ग्राम सचिव व एक अन्य पंचायत सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर घायल हो गए।

घायलों को जोवाई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी, उसके भाई और उसके चचेरे भाई को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी के एक अन्य भाई समेत तीन अन्य आरोपियों को बाद में हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


दो दिन पुरानी घटना का लिया बदला
ग्रामीणों के अनुसार, मुखिया व अन्य ग्रामीणों ने शुक्रवार के हमले के मुख्य आरोपी को इसी सप्ताह बुधवार को गायों को तस्करी कर बांग्लादेश ले जाते समय रोक लिया था और उनकी जमकर पिटाई कर दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तब इन सभी को ग्रामीणों से छुड़ा लिया था और मुखिया व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। माना जा रहा है कि इस पिटाई का बदला लेने के लिए मुख्य आरोपी ने अपने भाइयों व साथियों के साथ मिलकर शुक्रवार को हमले को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें