फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meeting: अमेरिकी विदेश मंत्री ने जयशंकर से कहा- भारत बेहतरीन सहयोगी, बाली में जी-20 से इतर मिले दोनों नेता

Fri, 08 Jul 2022 10:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बैठक के शुरुआत में ब्लिंकन ने कहा, रूस की यूक्रेन के प्रति आक्रामकता के कारण विश्व की खाद्यान्न और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों में नाटकीय बदलाव आया है। 
विज्ञापन
एस जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को यूक्रेन युद्ध से उपजे वैश्विक ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की। इंडोनेशिया के बाली में चल रही जी-20 बैठक से इतर दोनों नेताओं ने मुलाकात की।

विज्ञापन


जयशंकर ने एक ट्वीट में बताया कि ब्लिंकन के साथ उनकी वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत जारी रही। हमारे ज्यादा समझदारी और खुलेपन के संबंध आज हमें चुनौतियों के प्रति अपना नजरिया बताने की कहीं ज्यादा स्वतंत्रता देते हैं। बैठक के शुरुआत में ब्लिंकन ने कहा, रूस की यूक्रेन के प्रति आक्रामकता के कारण विश्व की खाद्यान्न और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों में नाटकीय बदलाव आया है। 

उन्होंने इस दौरान भारत को अमेरिका का बेहतरीन सहयोगी करार दिया। जयशंकर ने कहा, पिछले डेढ़ साल में भारत-अमेरिका संबंधों में वास्तव में उल्लेखनीय विकास देखा गया है। ब्लिंकन ने कहा, यहां जी-20 बैठक के दौरान हमें सर्वाधिक विकट समस्याओं से मिलकर निपटने पर विचार का अवसर मिला है। साथ ही, हम उन अवसरों का भी लाभ उठा सकते हैं, जिनसे हमारे लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। ब्लिंकन का शुरुआती भाषण अमेरिकी विदेश विभाग ने जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें