फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से करवाया योग, देखें वीडियो

Thu, 16 Apr 2020 12:10 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
लोगों से योग करवाती महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

देश में कोरोना से निपटने के लिए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार के फैसले से पहले कई राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने का एलान कर दिया था। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने लॉकडाउन का पालन ना करने वालों पर सख्ती के भी निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के पुणे से एक वीडियो सामने आई है जिसमें पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को योग करवाती नजर आ रही है। पुलिस ने जानकारी दी कि ये लोग सुबह की सैर करने के लिए लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे, जिस वजह से उनसे पुणे के बिबवेवाडी क्षेत्र में ही योग करवाया गया। 





गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते खतरे को नियंत्रण करने के लिए केंद्र सरकार ने तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। भारत में लॉकडाउन के बाद भी कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ें बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में भी कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगभग तीन हजार हो गया है और मरने वालों की संख्या चार सौ के पार चली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें