ओडिशा में कोरोना के मामले रफ्तार पकड़ रहे हैं। 73 नए मामले सामने आए। इनमें 71 लोग दूसरे राज्यों से लौटे हैं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 611 हो गई। तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
- राजस्थान: 66 नए मामलों की पुष्टि
जयपुर। राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या 4394 हो गई। बृहस्पतिवार को 66 नए मामलों की पुष्टि हुई। जबकि दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। अब तक 122 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
- त्रिपुरा: बीएसएफ जवान संक्रमित
अगरतला। पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में बीएसएफ के एक और जवान की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 156 हो गई। सीएम बिप्लब देब ने बताया कि 151 बीएसएफ जवान और उनके परिवार के सदस्य इस वायरस से संक्रमित हैं।
- गोवा: 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
पणजी। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि सात संदिग्धों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक मई तक राज्य में कोरोना के एक भी पॉजिटिव मामले में नहीं थे और राज्य सरकार ने गोवा को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया था।
अमरावती। आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 2200 पार हो गया। 68 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 2205 हो गई। अब तक 48 लोग मारे जा चुके हैं।