फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: बुलढाणा के जंगल में मरे मिले 90 कुत्ते, हत्यारों ने रस्सी से बांध रखे थे पैर

Sun, 08 Sep 2019 11:59 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • कम से कम 90 आवारा कुत्ते मरे पाए जाने का मामला सामने आया
  • बुलढाणा के जंगल में पांच स्थानों पर 100 से अधिक कुत्तों को फेंका
  • जंगल में फेंके गए कुत्तों में से कुछ जिंदा मिले, वन विभाग को दी सूचना
  • कुत्ते पकड़ने वालों से इस संबंध में पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन
stray dogs
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में कम से कम 90 आवारा कुत्ते मरे पाए जाने का मामला सामने आया है। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने रविवार को इस बारे में बताया कि पूर्वी महाराष्ट्र के इस जिले के वन्य क्षेत्र में गिरडा-सवालदाबरा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर बृहस्पतिवार को ये कुत्ते मरे पाए गए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच स्थानों पर 100 से अधिक कुत्तों को फेंका गया था। उनमें से 90 मरे हुए पाए गए, जबकि उनमें से कुछ जिंदा थे। मरे हुए कुत्तों के मुंह और पैर बांधे गए थे। उनके शवों के सड़ने पर बदबू फैलने पर लोगों को इसका पता चला।

अधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों ने ग्रामीण पुलिस अधिकारी पाटिल से संपर्क किया जिसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों को कुछ कुत्ते जिंदा मिले, जिन्हें मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन


एक वनरक्षक की शिकायत के आधार पर अवारा कुत्तों के अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रविवार को पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

स्थानीय अफसर ने बताया कि इन कुत्तों की मौत की सटीक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को संदेह है कि शहर में अवारा कुत्तों को पकड़कर मार डाला गया और फिर उन्हें वन्यक्षेत्र में फेंक दिया गया। इस संबंध में कुत्ते पकड़ने वालों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें