कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि तीन सालों में दलितों और अल्पसंख्यकों के बीच डर का माहौल बढ़ गया है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि कश्मीर में आज की तुलना में पहले ज्यादा शांति थी लेकिन अब तनाव और डर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि NDA सरकार को जो कुछ सफलता मिली, वे सारे प्रॉजेक्ट यूपीए सरकार ने ही शुरू किए थे।
मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि केंद्र के ये तीन साल भारतीयों के लिए काफी निराशाजनक रहे हैं।
राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बुलाई गई बैठक के बाद कांग्रेस ने इसरो को बधाई देते हुए कहा कि 60 साल पहले जिस विजन के साथ इसरो की नींव रखी गई थी, वो अब पूरी हो गई है।
आजाद ने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री केवल अपने आप को बधाई दे रहे हैं, जबकि हकीकत इसके काफी उलट है। जनता को केवल इस वक्त केवल डर का माहौल दिखा है। ये सरकार केवल नारों और पब्लिसिटी की सरकार है जो टीवी पर तो हीरो दिखती है पर जमीनी कामों में जीरो है।
Ye sirf naaron aur publicity ki sarkar hai, jo TV pe toh hero dikhti hai par zameeni kaamon mein zero hai: GN Azad, Congress pic.twitter.com/GGXFiiNc0D
— ANI (@ANI_news) June 6, 2017