फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: तालाब में बस पलट जाने से 8 की मौत, 10 से ज्यादा घायल

Sat, 13 Jan 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक के बंगलुरू में बस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा शांतिग्राम इलाके के पास सुबह हुआ जब बस पलट कर सड़के के किनारे तालाब में जा गिरी। बस धर्मस्थल पर जा रही थी, जिसमें मरने वालों की पहचान भी हो गई है।

विज्ञापन


ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों में ड्राइवर लक्ष्मण, दयाना, गंगाधर और शिवप्पा चलावडी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बस में करीब 25 लोग संवार थे और अभी भी कई मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। 

करीब 10 घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इलाज के दौरान एक शख्स की मौत हुई है। बस सुबह करीब 3.30 बेज नेशनल हाइवे से बंगलुरू के एक धर्मस्थल पर जा रही थी। हालांकि, अभी तक हादसे की वजह नहीं चल पाई है, लेकिन इसे ड्राइवर की लापरवाही से ही जोड़ कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें