यात्रियों की सुरक्षा पर लापरवाही बरतने के चलते रेलवे को फिर आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। महज 12 घंटों में 4 रेल हादसे हो गए हैं, जिनमें करीब सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 से ज्यादा घायल हो गए हैं।
शुक्रवार को सबसे बड़ा हासदा यूपी के चित्रकूट में हुआ जहां गोवा से पटना जा रही ट्रेन वास्को डि गामा हादसे का शिकार हुई। यहां तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। दूसरा हादसा ओडिशा में हुआ जहां पारादीप-कट्टक गुड्स ट्रेन पटरी से उतर गई, हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
यूपी के अमेठी में लोकल पैसेंजर ट्रेन ने गाड़ी को टक्कर मारी, जिसमें चार की मौत हो गई और दो घायल हो गए। चौथा हादसा यूपी के सहारनपुर में हुआ जहां जम्मू-पटना अर्चना एक्सप्रेस का इंजन ट्रेन से अलग हो गया।
पढ़ें: ट्रेन हादसे से पहले तकनीकी खामियां बता देगा सेंसर
बता दें कि रेल हादसों की बढ़ती संख्या और सुरक्षा पर लचर व्यवस्था के चलते हाल ही में रेल मंत्रालय का विरोध किया जाने लगा था। इस वजह से बड़े अधिकारी ही नहीं केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु को भी मंत्रालय छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।