दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के एक तलाशी दल पर गोलीबारी करने से एक मेजर सहित दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए और एक अन्य जवान घायल हो गया।
#FLASH: 2 Army personnel have lost their lives during encounter with terrorists in J&K's Shopian. pic.twitter.com/TzInaa2XE3
— ANI (@ANI_news) August 3, 2017
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सेना ने शोपियां जिले के जायपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद रात को इलाके की घेराबंदी कर एक खोज अभियान शुरू किया था।
#VISUALS: Encounter b/w security forces & terrorists in J&K's Shopian. 3 Army personnel injured. ( Visuals deferred by unspecified time ) pic.twitter.com/jiwzOJaWn2
— ANI (@ANI_news) August 3, 2017
उन्होंने बताया कि खोज अभियान के दौरान आतंकवादियों ने दल पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें तीन सैन्यकर्मी घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घायलों को सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां एक मेजर सहित दो की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल जवान का इलाज जारी है।
उन्होंने बताया कि जायपोरा में खोज अभियान जारी है।