फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईटानगर: कोरोना वायरस से संक्रमित 31 वर्षीय मरीज हुआ ठीक, अस्पताल ने दी छुट्टी

Fri, 17 Apr 2020 07:44 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में कोरोना वायरस से संक्रमित एक 31 वर्षीय व्यक्ति पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित इस रोगी को पूरी तरह से ठीक होने पर अस्पताल की तरफ से छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने कहा कि उसके स्वाब के नमूने 24 घंटों के भीतर लगातार दो बार नकारात्मक पाए गए।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोहित जिले के तेजू जोनल अस्पताल से रिहा होने के तुरंत बाद, इस व्यक्ति को परशुराम कुंड में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ क्वारंटाइन सेंटर ले जाया गया।

जिला चिकित्सा अधिकारी एस चौहान पुल ने इस दौरान कहा, " इस व्यक्ति के परिवार में इसके माता-पिता, भाई, भाभी और एक बच्चे का कोरोना वायरस टेस्ट किया गया, जहां नतीजे नकारात्मक आए।"
विज्ञापन


चौहान ने आगे बताया कि वह व्यक्ति तब तक अपने परिवार के सदस्यों के साथ क्वारंटाइन सेंटर में रहेगा, जब तक कि जिला प्रशासन ने उसके गांव को नियंत्रण क्षेत्र घोषित नहीं कर दिया।

पुलिस ने बताया कि उस शख्स को पुलिस, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट सी टायेंग और जिला सर्विलांस ऑफिसर एस तुंग की मौजूदगी में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

बता दें कि मेडो गांव के व्यक्ति ने पिछले महीने डेलिश निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात मण्डली में भाग लिया था। व्यक्ति को एक अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया। इसके बाद उसे तेजू जोनल अस्पताल में एक आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।

इस व्यक्ति का दूसरा स्वाब नमूना सात अप्रैल को असम के डिब्रूगढ़ में क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) में परीक्षण किया गया था। हालांकि, इस व्यक्ति की दूसरी परीक्षण रिपोर्ट भी सकारात्मक आई, लेकिन इस दौरान इसका वायरल लोड घट गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें