फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

देश में कोरोना की संक्रमण दर अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, इटली और जर्मनी से भी ज्यादा 

रिसर्च टीम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 09 Aug 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
corona in india - फोटो : पीटीआई

कोरोना संक्रमण से देश में स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा भले ही 14 लाख से ऊपर हो लेकिन यहां कि परिस्थिति भयावह है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से 30 जनवरी को कोरोना वायरस घोषित किए जाने के 190वें दिन सात अगस्त तक जांच और संक्रमित के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया।




विश्लेषण से पता चलता है कि भारत में संक्रमण की दर कोरोना से बुरी तरह प्रभावित दुनिया के पांच देशों अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, इटली और जर्मनी से भी ज्यादा है। जॉन हापकिन्स कोरोना रिसर्च सेंटर के आंकड़ों का विश्लेषण करने से ये हैरान करने वाले नतीजे सामने आए हैं।


अमेरिका में शुक्रवार तक 6,31,58,906 सैंपल की जांच हुई है और कुल 50,35,835 मामले सामने आए हैं। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण की दर 0.07 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर के आंकड़ों के अनुसार देश में शुक्रवार तक कुल 2,33,87,171 सैंपल की जांच की गई और 20.88 लाख लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जांच के आधार पर भारत में संक्रमण की दर 0.08 फीसदी है जो अमेरिका से ज्यादा है। 


मेक्सिको और ब्राजील में हालात खराब

आंकड़ों के अनुसार, कोरोना महामारी घोषित होने के 190वें दिन मेक्सिको में कुल 4,62,690 मरीज मिले और कुल 10,56,915 सैंपल की जांच की गई है। करीब साढ़े दस लाख सैंपल में इतने ज्यादा मरीज मिलने से यहां संक्रमण की दर 0.43 फीसदी है।


प्रति दस लाख की आबादी में सबसे कम जांच

देश में दस दिनों से लगातार 50 हजार से अधिक मरीज मिल रहे हैं। अमेरिका में प्रति 10 लाख आबादी पर 1,90,698 सैंपल, ब्राजील में 62,085 की जांच हो रही है जबकि शीर्ष तीन देशों में तीसरे नंबर पर भारत में प्रति दस लाख की आबादी पर महज 17 हजार जांचें हो रही हैं।


रूस में 30 करोड़ जांच 11.63 लाख कम मरीज

रूस में भारत की तुलना में करीब 11.63 लाख कोरोना का मरीज हैं लेकिन यहां अब तक 30 करोड़ से अधिक जांचें हो गई हैं। रूस में संक्रमण की दर 0.02 फीसदी है। इसी तरह जर्मनी में 2,15,604 मरीज हैं और अब तक 85,86,648 जांच हुई है। इस आधार पर यहां भी संक्रमण की दर 0.02 फीसदी है। ब्रिटेन में 1,75,15,234 सैंपल की जांच हुई है और मरीज सिर्फ 3,08,134 हैं यानी संक्रमण दर सबसे कम 0.01 फीसदी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next