तेलंगाना के हैदराबाद में एक इंजीनियर 21 साल की लड़की की मौत अबॉर्शन कराने की वजह से हो गई है। बताया जा है कि अबॉर्शन के दौरान लड़की के ज्यादा ब्लीडिंग होने के चलते जान गई है। बताया जा रहा है कि उसके करीब 20 हफ्ते यानि 5 महीने का गर्भ था, लेकिन प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर महज 20 हजार रुपये के लिए इस बड़े कदम को उठाने के लिए तैयार हो गए।
दरअसल, राधिका (बदला हुआ नाम) अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ हॉस्पिटल पहुंची थी। दोनों ने जब अपनी परेशानी हॉस्पिटल सुप्रीटेंडेंट के आगे रखी तो वे अबॉर्शन के लिए राजी हो गए। हालांकि, डॉक्टरों को मालूम था कि इस रिस्क में राधिका की जान भी जा सकती है और ऐसा हुआ भी।
राधिका के साथ हुई इस वारदात के बाद उसके परिजन बेहद नाराज है और वे डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों का कहना है कि दोनों शादी-शुदा हो या नहीं, लेकिन डॉक्टर जान जाने का रिस्क जानते हुए भी, ऐसा कदम कैसे उठा सकते हैं।