फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: 'सत्ता की लालच में महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ कर रही भाजपा', राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला

Fri, 28 Jul 2023 02:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को मणिपुर में महिलाओं से बर्बरता के मामले में केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता की लालच में महिला सम्मान के साथ खेल रही है। यही नहीं, वह देश के स्वाभिमान के साथ भी खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रही। 

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि जो देश महिलाओं का सम्मान नहीं करता। वह कभी भी आगे नहीं बढ़ सकता। सत्ता के लोभ में भाजपा महिला सम्मान और देश के स्वाभिमान, दोनों के साथ खिलवाड़ कर रही है।

वीडियो में मणिपुर में दो महिलाओं से बर्बरता, उन्हें निर्वस्त्र कर घुमाने, बृजभूषण शरण सिंह द्वारा महिला पहलवानों का कथित यौन उत्पीड़न, उत्तराखंड में एक महिला की कथित तौर पर हत्या, जिसमें भाजपा नेता के बेटे को आरोपी बनाया गया है, जैसी घटनाओं का हवाला दिया गया है। इसमें बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषियों की रिहाई का जिक्र भी किया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस नेता ने गुरुवार को कहा था कि पीएम मोदी को मणिपुर से कोई लेना देना नहीं है। वो जानते हैं कि उनकी ही विचारधारा ने मणिपुर को जलाया है। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने मणिपुर को लेकर एक शब्द भी नहीं बोला। देश का एक प्रदेश जल रहा हो तो देश का प्रधानमंत्री कुछ न कुछ तो कहेगा। आपको लगा होगा कि देश के पीएम हवाई जहाज से मणिपुर का दौरा करेंगे। कम से कम इंफाल में ही जाकर लोगों से बात करें, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि देश का पिछला कोई भी पीएम होता, चाहें फिर वो कांगेस का ही क्यों नहीं वह वहां जाकर बैठ जाते। मगर आपको हैरानी होगी देश के प्रधानमंत्री मणिपुर क्यों नहीं जा रहे हैं। मणिपुर के बारे में बोल क्यों नहीं रहे हैं, क्योंकि नरेंद्र मोदी चुने हुए लोगों के प्रधानमंत्री हैं। आरएसएस के प्रधानमंत्री हैं। उन्हें मणिपुर से कोई लेना देना नहीं है। वो जानते हैं कि उनकी ही विचारधारा ने मणिपुर को जलाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें