फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद के पार्षद 'आईफोन 11' की कर रहे मांग, 17 फोन का खर्च 21 लाख 35 हजार रुपये

Mon, 08 Jun 2020 02:58 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
iphone 11 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ग्रेटर हैदराबाद नगर पालिका (जीएमसीएच) के पार्षदों ने सवा लाख से भी अधिक कीमत वाले ब्रांड न्यू आईफोन 11 प्रो मैक्स फोन की डिमांड की है। बीते दिनों पार्षदों ने यह प्रस्ताव समिति के सामने रखा है। पार्षदों की इस मांग पर अभी तक जीएमसीएच कमिश्नर की तरफ से हरी झंडी नहीं मिली है।

विज्ञापन


हैदराबाद के मेयर बोंथू राममोहन और डिप्टी मेयर बाबा फैसुद्दीन के नाम भी इस कीमती डिमांड में शामिल है। जीएमसीएच स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य, टीआरएस पार्षद और शेषागिरी ने बताया कि आईफोन का प्रस्ताव तब से है जब से जीएमसीएच ई- गवर्नेंस मॉडल में स्विच हो गया है। ऑनलाइन निर्भरता बढ़ जाने की वजह से हमने बेहतर फोन की डिमांड की है।


जीएमसीएच स्टैंडिंग कमिटी दरअसल निकाय की शीर्ष संस्था है जो पॉलिसी से रिलेटेड महत्वपूर्ण निर्णय लेती है, इसमें 15 पार्षद सदस्य हैं। हैदराबाद के मेयर और डिप्टी मेयर सहित कुल 17 लोगों के लिए आईफोन के प्रस्ताव पर 21 लाख 35 हजार रुपये का अनुमानित खर्चा आएगा।
विज्ञापन




मेयर ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि विधानसभा में भी चुने गए सदस्यों को मोबाइल फोन मुहैया कराया जाता है ऐसे में इस प्रस्ताव में कुछ भी नया नहीं है हालांकि इस प्रस्ताव का विरोध भी हो रहा है। एक्टिविस्ट रिद्धिमा वी. ने कहा कोरोना संकट के समय आर्थिक समस्या बढ़ रही हैं। कर्मचारियों की सैलरी और अन्य सुविधाएं काटी जा रही हैं।

ऐसे में सरकारी फंड को इस तरह से खर्च करना गैर जिम्मेदाराना है। जीएमसीएच के कमिश्नर डी. एस. लोकेश कुमार से इस बारे में संपर्क की कोशिश की गई लेकिन प्रयास असफल रहा। जीएमसीएच की 4 जून को हुई बैठक में प्रॉपर्टी टैक्स पर ब्याज की बकाया राशि के 800 करोड़ रुपयो माफ करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


2 महीने लॉकडाउन की वजह से हुए आर्थिक नुकसान की वजह से उठाया गया यह कदम किसी भी निकाय संस्था के द्वारा अभी तक की सबसे बड़ी राहत है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें