फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में नौकरी के लिए नकदी घोटाले में भाजपा सांसद की बेटी को समन, होगी हैंडराइटिंग की जांच

Mon, 16 Jul 2018 08:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
विज्ञापन
असम से बीजीपे सांसद आरपी शर्मा
विज्ञापन
असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) में नौकरी के लिए नकदी घोटाले में असम पुलिस ने राज्य के भाजपा सांसद आर. पी. शर्मा की पुत्री पल्लवी शर्मा समेत 19 सरकारी अधिकारियों को समन जारी किया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


मामले की जांच कर रही डिब्रूगढ़ पुलिस ने इन अधिकारियों को फॉरेंसिक जांच के लिए अपनी हैंडराइटिंग के नमूने देने के लिए 18 जुलाई को यहां विशेष शाखा के मुख्यालय में हाजिर होने के लिए कहा है। पल्लवी शर्मा इन 19 अधिकारियों में शामिल हैं। पल्लवी खुद भी एक पुलिस अधिकारी हैं। सूत्रों ने बताया कि घोटाले में आरोपी अधिकारियों के शामिल होने के ठोस सबूत मिल चुके हैं।

आरोप है कि असम लोक सेवा आयोग के कुछ अधिकारियों ने उच्च सरकारी पदों पर नियुक्ति के लिए बड़े पैमाने पर रिश्वत ली थी। यह सिलसिला कई वर्षों तक चला था। घोटाले में लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष राकेश कुमार एवं दो अन्य सदस्यों समेत 30 सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें