मिशन 2019 के लिए विपक्ष अभी से एकजुट होना शुरू हो गया है। विपक्षी एकता के लिए सोनिया गांधी से लेकर ममता बनर्जी की तमाम कवायदों के बाद अब यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की पार्टी बीएसपी ने पहल की है। रविवार देर शाम बहुजन समाज पार्टी के ट्विटर हैंडल से एक पोस्टर ट्वीट करके विपक्षी दलों को एक साथ लाने की कोशिश की गई। बीएसपी के इस पोस्टर में पहली बार मायावती के साथ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव नजर आए।
मायावती के साथ अखिलेश, लेकिन राहुल गांधी नहीं
बहुजन समाज पार्टी के ट्विटर अकाउंट से रविवार को एक पोस्टर जारी किया गया। इस पोस्टर में बीएसपी सुप्रीमो मायावती के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, जेडीयू के बागी शरद यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तो हैं, लेकिन राहुल गांधी नहीं हैं। इस पोस्टर में लिखा है, ''सामाजिक न्याय के समर्थन में विपक्ष एक हो।''
सामाजिक न्याय की ओर एक कदम...
विपक्ष का एकीकृत प्रयास...#BSP pic.twitter.com/4XJYhacmwL
— Bahujan Samaj Party (@BspUp2017) August 20, 2017