फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्ता वेस्टलैंड केस: पूर्व IAF चीफ त्यागी समेत 9 लोगों के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट

Fri, 01 Sep 2017 06:49 PM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्ता वेस्टलैंड केस में CBI ने पूर्व IAF चीफ एसपी त्यागी समेत 9 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। आपको बता दें कि अगस्ता वेस्टलैंड की पैरेंट कंपनी इटली की फिनमेकानिका है। इस कंपनी ने 3600 करोड़ रुपये में 12 हेलीकॉप्टर का सौदा हासिल किया गया था। 2010 में हुए इस सौदे में इटली की जांच एजेंसी ने रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए वहां की अदालत में मुकदमा दायर किया था।
विज्ञापन

  CBI files chargesheet against 9, including former IAF chief #SPTyagi in #AgustaWestland VVIP Chopper case. — Press Trust of India (@PTI_News) September 1, 2017

पढ़ें: अगस्ता वेस्टलैंड मामले में ED ने मैट्रिक्स होल्डिंग्स की निदेशक शिवानी सक्सेना को किया गिरफ्तार

अगस्ता वेस्टलैंड केस को संज्ञान में लेते हुए तत्कालीन रक्षा मंत्री एके एंटनी ने 2013 में सीबीआई को इसकी जांच करने का आदेश दिया था। इस क्रम में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन  समेत अन्य से पूछताछ भी हुई है और संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, सिंगापुर, इटली, स्विट्जरलैंड, ट्यूनीशिया और मॉरीशस को लेटर रेटोगेटरी (एलआर) भेजा गया है। ताकि जांच को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

CBI ने एसपी त्यागी पर लगाया था गंभीर अपराध का आरोप

सीबीआई
सीबीआई ने आरोप लगाया था कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला एक गंभीर अपराध है जिसने देश को शर्मिंदा किया है। यदि मामले में लिप्त भारतीय वायु सेना के पूर्व अध्यक्ष एसपी त्यागी की जमानत रद्द नहीं की गई तो वे जांच को प्रभावित कर सकते हैं। सीबीआई ने हाईकोर्ट के समक्ष यह तर्क रखा था।

आपको बता दें कि 71 वर्षीय त्यागी को सीबीआई ने 9 दिसंबर को संजीव त्यागी और गौतम खेतान के साथ गिरफ्तार किया था। आरोप है कि यूपीए-2 सरकार के कार्यकाल में ब्रिटेन स्थित अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलिकॉप्टरों की खरीद से संबंधित मामले में घोटाला किया था।

त्यागी को ट्रायल कोर्ट ने 26 दिसंबर को जमानत दे दी थी।  ट्रायल कोर्ट ने मामले में त्यागी के चचेरे भाई और सह आरोपी संजीव त्यागी और गौतम खेतान को भी 4 जनवरी को जमानत दे दी थी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें