अब देशभर की पुलिस के जवान खाकी वर्दी की जगह स्मार्ट यूनिफॉर्म में नजर आएंगे। जो हर मौसम के हिसाब से डिजाइन की गई है। यह यूनिफॉर्म हर राज्य, यूनियन टेरीटरी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्सेज के लिए तैयार की गई है।
स्मार्ट यूनिफॉर्म पर पांच सालों तक शोध करने के बाद अहमदाबाद की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन ने ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवल्पमेंट की मदद से तैयार किया है। नौ तरह से तैयार की गई डिजाइनों में शर्ट, ट्राउजर, बेल्ट, कैप, बिल्ला, जूते और जैकेट के साथ बारिश के दौरान पहने जाने वाले कपड़ो को भी शामिल किया गया है।
पढ़ें:अब पब्लिक नहीं कर पाएगी पुलिस वालों से बदत्तमीजी, देखिए वर्दी पर क्या लगा है
रिपोर्ट सभी राज्यों की पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्सेज को भेज दी गई हैं जिससे की वह इन नौ डिजाइनों में से अपनी पसंद के यूनिफॉर्म को पसंद कर लें। इस पूरे डिजाइन को देश के विभिन्न हिस्सों के अलग-अलग मौसम और उनकी स्थितियों के देखते हुए डिजाइन किया गया है। यूनिफॉर्म डिजाइन करने से पहले एनआईडी ने राज्यों की पुलिस और आम जनता से कुछ इनपुट भी मंगाए थे।