फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मा के छह उग्रवादी ढेर

Sun, 23 May 2021 01:00 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीफू

सार

असम-नागालैंड की सीमा के पास सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (डीएनएलए) के छह उग्रवादी मारे गए। बता दें कि मिचिबैलुंग में तलाश अभियान अब भी जारी है।
विज्ञापन
असम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह उग्रवादी ढेर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम-नगालैंड की सीमा के पास पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में रविवार को दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (डीएनएलए) के छह उग्रवादी मारे गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिम कार्बी आंगलोंग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश सोनोवाल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और असम राइफल्स के जवानों की टीम ने एक खुफिया सूचना के आधार पर जिले में एक संयुक्त अभियान चलाया। 



अधिकारी ने बताया कि इस दौरान सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन के छह सदस्य मिचिबैलुंग इलाके में मारे गए। उन्होंने बताया कि मारे गए उग्रवादियों के पास से चार एके-47 राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि मिचिबैलुंग में तलाश अभियान अब भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें