असम के नागांव में जंगलों से बाहर आए करीब 100 हाथियों के झुंड की वजह से गांव वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई की जानकारी के मुताबिक ये हाथी खाने की तलाश में घूम रहे हैं, लेकिन गांव वालों को सुरक्षा का डर सता रहा है।
दरअसल, दो हाथियों की भिड़ंत से गांव के कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। इन हालातों से निवासी इतने नाराज हो गए कि उन्होंने वहां पहुंचे वन अधिकारियों से मारपीट कर दी है। निवासियों का कहना है कि अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे, जिसके चलते उन्हें यह सब झेलना पड़ रहा है। इस आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Assam: A herd of more than 100 elephants came to Nagaon from forest area in Kathiatoli in search of food. Houses damaged after a scuffle broke out between 2 elephants. Locals allegedly beat up forest officials when they did not reach on time, 4 arrested. (08.12.2017) pic.twitter.com/a2PesFIF5c
— ANI (@ANI) December 9, 2017
पढ़ें: हाथी के दांत निकलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, इन पर भी गिरी गाज