फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव 2022: साइकिल पर गैस सिलेंडर लेकर वोट डालने पहुंचे कांग्रेस उम्मीदवार, देखें VIDEO

Thu, 01 Dec 2022 01:32 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

वोटिंग के बाद  कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी ने कहा कि बीते 27 साल में भारतीय जनता पार्टी ने भय और स्वार्थ की दीवार के बीच राज्य को गुलाम बनाने की साजिश की है। सरकारी विफलताओं के कारण गुजरात में मंदी,महंगाई, बेरोजगारी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
गुजरात में साइकिल पर सिलेंडर लेकर वोट डालने पहुंचे कांग्रेस उम्मीदवार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में विधानसभा के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है। इस दौरान अमरेली में कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। दरअसल, वे साइकिल पर गैस सिलेंडर लेकर वोट डालने के लिए घर से  बूथ तक पहुंचे और फिर मतदान किया।  गैस सिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए उन्होंने यह अलग तरीका अपनाया। समाचार एजेंसी ANI ने इसका वीडियो भी साझा किया है।

विज्ञापन


भाजपा ने 27 सालों में गुलाम बनाने की साजिश की
वोटिंग के बाद  कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी ने कहा कि बीते 27 साल में भारतीय जनता पार्टी ने भय और स्वार्थ की दीवार के बीच राज्य को गुलाम बनाने की साजिश की है। सरकारी विफलताओं के कारण गुजरात में मंदी,महंगाई, बेरोजगारी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।  इन समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए मैंने आज मतदान किया है और मुझे भरोसा है कि पूरा गुजरात भी वोट करेगा तथा सत्ता परिवर्तन होगा। कांग्रेस आएगी और फिर से खुशहाली छाएगी। 
 
यहां देखें वीडियो


चर्चा में ढ़ाई फुट लंबी मूछों वाले प्रत्याशी की
गुजरात के हिम्मतनगर विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी मगनभाई सोलंकी चर्चा में हैं। मगनभाई की ढाई फुट लंबी मूछों की लोग खूब बात कर रहे हैं। 57  साल के  मगनभाई सोलंकी अपनी बंदूकधारी मूंछों पर बहुत गर्व करते हैं। वे  साबरकांठा जिले की हिम्मतनगर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, जो कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास है। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान पांच दिसंबर को इस सीट पर मतदान होगा। 2012 में मानद लेफ्टिनेंट के रूप में सेना से सेवानिवृत्त हुए सोलंकी का कहना है कि उन्हें चुनाव लड़ना बहुत पसंद है और 2017 के गुजरात विधानसभा चुनावों के बाद से ऐसा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें