फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड मामले में SC ने किया 5 जजों की बेंच का गठन

Wed, 12 Jul 2017 01:57 PM IST
amarujala.com- written by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
aadhar
विज्ञापन
आधार कार्ड मामले में 5 जजों की बेंच गठन करने का फैसला किया गया जिससे गोपनीयता के अधिकार पर सुनवाई हो सके। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में आधार कार्ड की वैधता पर केस चल रहा है। सरकार ने आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया था। जिसके बाद से यह मामला पिछले दो साल से सुप्रीम कोर्ट के पास है। अब पांच जजों की बेंच इस पर 18 जुलाई से शुरू होगी और दो दिन तक चलेगी।
विज्ञापन
Aadhar matter: SC decided to constitute a five-judge bench to hear whether there is a right to privacy or not. — ANI (@ANI_news) July 12, 2017 सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर और न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ की पीठ ने बुधवार को कहा कि पांच न्यायाधीशों की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी।

आपको बता दें कि बैंक खातों के साथ आधार कार्ड अनिवार्य किया गया था। बैंक खाता खोलने के लिए आधार कार्ड जरूरी किया गया था। वहीं पेन कार्ड के साथ भी आधार कार्ड को जोड़ने का काम जारी है। कई राज्यों में लोगों के मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें