फर्जी कंपनियों और हवाला रैकिट में शामिल होने वालों के खिलाफ सीबीआई देशभर में ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। पश्चिम बंगाल और रांची सहित 23 जगहों पर छापे मारे हैं। रांची में इनकम टैक्स विभाग के प्रमुख सचिव तपस दत्ता के कोलकाता स्थित घर पर सीबीआई ने छापा मारा है। उनका आवास कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके में है। सीबीआई जांच के दौरान दस्तावेजों को खंगाल रही है।
सीबीआई ने इसके अलावा 6 अन्य सीए को आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में उनके स्थानों पर छापा मारा है।सीबीआई ने इन तीनों आईटी अधिकारियों के कोलकाता के 18 और रांची के 5 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
CBI conducting raids at 18 locations in Kolkata & 5 locations in Ranchi, in connection with Shell companies & Hawala rackets
— ANI (@ANI_news) 12 July 2017
CBI raids 3 I-T officials & 6 persons including a CA on allegations of criminal conspiracy, taking illegal gratification,criminal misconduct
— ANI (@ANI_news) 12 July 2017
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम में पुलिस ने एक बहुत बड़े हवाला रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया था। पुलिस ने बताया कि शहर में कोलकाता से संचालित इस रैकेट ने अवैध तरीके से 569 करोड़ रुपये देश से बाहर भेजे हैं। इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।
मामले में विशाखापटनम के पुलिस उपायुक्त नवीन गुलाटी ने बताया था कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस हवाला रैकेट को बाहर से 680 करोड़ रुपये प्राप्त हुए जिसमें से 569 करोड़ रुपये को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर देश से बाहर भेज दिया गया। यह सारा काला धन है। गुलाटी ने कहा था कि पुलिस को यह भी पता चला कि इस लेन देन के लिए 30 फर्जी कंपनियां खोली गईं और अलग अलग शहरों में कई फर्जी बैंक खाते भी खोले गए।