फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'आज की कांग्रेस 'जाली' है, जिसका नेतृत्व नकली गांधी कर रहे हैं'; प्रह्लाद जोशी का पार्टी पर तंज

Mon, 23 Dec 2024 06:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

घायलों को इलाज के लिए केसीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
प्रह्लाद जोशी - फोटो : ANI (Video Grab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के हुबली में आज आग लगने की एक घटना में नौ अयप्पा मालाधारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए केसीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कांग्रेस द्वारा महात्मा गांधी के ऐतिहासिक 1924 बेलगावी सत्र के शताब्दी समारोह की तैयारी पर प्रतिक्रिया दी और आज की कांग्रेस को नकली बताया। 
विज्ञापन

प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस को घेरा
अस्पताल से निकलकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मीडिया से बात दी। उन्होंने कांग्रेस द्वारा महात्मा गांधी के ऐतिहासिक 1924 बेलगावी सत्र के शताब्दी समारोह की तैयारी पर प्रतिक्रिया दी। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर पैसे की बर्बादी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, कांग्रेस सम्मेलन आयोजित कर पैसे बहा रही है। हम पूछना चाहते हैं कि महात्मा गांधी और आज की कांग्रस के बीच क्या संबंध है। आपकी कांग्रेस असली नहीं है। यह कांग्रेस लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव में भरोसा नहीं करती है और बीआर आंबेडकर का अपमान करती है। केंद्रीय मंत्री ने सोनिया गांधी और उनके परिवार पर तंज कसते हुए कहा, "आज की कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के समय की कांग्रेस पार्टी जैसी नहीं है। यह नकली कांग्रेस और नकली गांधीवादी है।" उन्होंने आगे कहा, "कई बार टूटने के कारण कांग्रेस अब बिखर गई है। आप नकली गांधी हैं। सरकार का पैसा नकली गांधी पर क्यों बहाया जाए? इसे तुरंत रोकना होगा और खर्च किए गए पैसे को सार्वजनिक करना होगा और कांग्रेस पार्टी को पैसा वापस देना होगा।" शताब्दी समारोह 26 और 27 दिसंबर को बेलगावी में आयोजित किया गया है।
विज्ञापन




संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें