फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 नवंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 06 Nov 2020 06:32 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला
निकिता हत्याकांड: हत्यारों को फांसी के फंदे तक पहुंचाएंगे 25 सबूत, आज दाखिल होगी चार्जशीट
बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर हत्याकांड की जांच में जुटी एसआईटी ने 25 ऐसे मजबूत जुटाए हैं जो आरोपियों को फांसी के फंदे तक ले जा सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 6
भारत चीन गतिरोध - फोटो : iStock
भारत और चीन के बीच आज चुशुल में होगी आठवें दौर की कमांडर स्तर की वार्ता
भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच वार्ताओं का दौर जारी है। इसी क्रम में दोनों देशों की सेनाओं के बीच कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता का आठवां दौर छह नवंबर को आयोजित होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
भारत-इटली के बीच डिजिटल शिखर सम्मेलन आज, कई समझौतों पर होगी सहमति की उम्मीद
भारत और इटली के बीच शुक्रवार को कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है जिनमें वाणिज्य, निवेश और पर्यावरण में सहयोग को बढ़ावा देना शामिल है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली के उनके समकक्ष गुइसेप कोंटे के बीच डिजिटल शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 6
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
चारा घोटाला मामले में जेल में बंद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की जमानत पर आज होगी सुनवाई
चारा घोटाले के चार विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ दुमका कोषागार से गबन के मामले में जमानत पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। इस मामले में जमानत मिलने पर लालू जेल से बाहर आ जायेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अर्नब गोस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
अर्णब गोस्वामी को हाईकोर्ट से राहत नहीं, आज होगी जमानत पर सुनवाई
रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी को बॉम्बे हाईकोर्ट से बृहस्पतिवार को कोई राहत नहीं मिली। उनकी अंतरिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को फिर सुनवाई होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें