भल्ला ने कहा, बीते कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड प्रबंधन और इसे नियंत्रित करने के उपायों का कड़ाई से पालन करने की जल्द से जल्द जरूरत है।
केंद्र सरकार ने सोमवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से संक्रमण की शृंखला तोड़ने के लिए जिला व क्षेत्रवार गहन, स्थानीय और कंटेनमेंट ढांचे की रणनीति लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कंटेनमेंट रणनीति को लेकर 25 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी सलाह को दोहराते हुए कहा कि जिले के अधिकारियों को प्रतिबंध लागू करने की रणनीति के लिए संवेदनशील बनाना होगा और जनता के बीच जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों में इसे प्रसारित करना होगा, ताकि प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।
भल्ला ने कहा, बीते कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड प्रबंधन और इसे नियंत्रित करने के उपायों का कड़ाई से पालन करने की जल्द से जल्द जरूरत है।
विज्ञापन
घबराने की जरूरत नहीं, देश में ऑक्सीजन के पर्याप्त भंडार
गृह मंत्रालय ने सोमवार को लोगों से कहा, घबराने की जरूरत नहीं है। देश में चिकित्सा ऑक्सीजन का पर्याप्त भंडार है। ज्यादा मांग वाले क्षेत्रों में इनकी आपूर्ति करने के मुद्दे का समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव पीयूष गोयल ने यह भी कहा, भारतीय वायुसेना के मालवाहक विमान की मदद से ऑक्सीजन लाने वाले टैंकरों के गंतव्य स्थल तक पहुंचने के समय को चार-पांच दिन से घटाकर एक-दो घंटे कर दिया गया है। हमारे पास ऑक्सीजन का पर्याप्त भंडार है. मुद्दा ढुलाई का है, जिसका समाधान करने का प्रयास हम कर रहे हैं।
सरकार जीपीएस के माध्यम से ऑक्सीजन टैंकरों को लाने-ले जाने की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अस्पतालों को कम से कम समय में ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जा रहा है।