फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndiGo Technical Snag: इंफाल जाने वाला इंडिगो का विमान दिल्ली लौटा, बीच हवा में आई तकनीकी खराबी

Thu, 17 Jul 2025 02:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24.कॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उड़ान संख्या 6ई 5118 को संचालित करने वाला ए321 विमान दिल्ली लौटने से पहले एक घंटे तक हवा में रहा।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइन का विमान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंफाल जा रहा एक इंडिगो विमान गुरुवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण एक घंटे तक हवा में रहने के बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। एयरलाइन ने एक बयान में कहा, '17 जुलाई 2025 को दिल्ली से इंफाल जाने वाली उड़ान संख्या 6E 5118 में उड़ान भरने के तुरंत बाद एक मामूली तकनीकी खराबी का पता चला। एहतियाती कदम के तौर पर पायलटों ने विमान को वापस मोड़ने का फैसला किया। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतार लिया।'

विज्ञापन


इंडिगो ने कहा कि अनिवार्य प्रक्रियाओं के अनुसार विमान की आवश्यक जांच की गई। इसके बाद तुरंत यात्रा फिर से शुरू कर दी गई। उन्होंने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24.कॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उड़ान संख्या 6ई 5118 को संचालित करने वाला ए321 विमान दिल्ली लौटने से पहले एक घंटे तक हवा में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें