फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kristalina Georgieva: आईएमएफ प्रमुख ने कहा, ‘भारत बेहद भाग्यशाली है कि उसके युवा अपना रहे हैं एआई’

Fri, 20 Feb 2026 06:23 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा कि भारत बेहद भाग्यशाली है कि उसके युवा एआई’अपना रहे हैं। 
विज्ञापन
आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने शुक्रवार को कहा कि भारत बेहद भाग्यशाली है। उसके पास एक युवा आबादी है, जो एआई को अपना रही है। इसके साथ ही नीति निर्माता डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे में निवेश कर रहे हैं और उद्यमिता में आने वाली बाधाओं को दूर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-  Reliance Industries: मुकेश और नीता अंबानी ने की हिलेरी क्लिंटन से मुलाकात, मुंबई स्थित घर पर हुआ खास स्वागत

विज्ञापन


जॉर्जीवा ने एआई को सकारात्मक यात्रा पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भी बधाई दी। उन्होंने यहां एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान पत्रकारों से कहा, "प्रधानमंत्री मोदी को एआई के लोकतंत्रीकरण के विषय को अपनाने के लिए धन्यवाद।" नीति निर्माताओं से एआई के संबंध में फुर्तीला रहने का आग्रह करते हुए।  जॉर्जीवा ने कहा कि आईएमएफ एआई में क्या हो रहा है। इसे समझने और फिर भविष्य की नीतियों के लिए इसका अनुमान लगाने के लिए देशों के साथ काम करना जारी रखेगा।

सार्वजनिक डिजिटल बुनियादी ढांचे में निवेश किया
उन्होंने कहा मैं यहां उपस्थित भारतीय मित्रों को एक संदेश देकर अपनी बात समाप्त करना चाहता हूं। आप बहुत भाग्यशाली हैं कि आपके देश ने सार्वजनिक डिजिटल बुनियादी ढांचे में निवेश किया है। इसलिए, एआई के लिए यह शर्त पूरी हो गई है। आप बहुत भाग्यशाली हैं क्योंकि आपका देश उद्यमशीलता के रास्ते में आने वाली बाधाओं को सक्रिय रूप से दूर कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि एआई को अपनाने से वैश्विक विकास में लगभग एक प्रतिशत की वृद्धि होगी। भारत को विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। भारत ने 2047 तक एक विकसित देश बनने का लक्ष्य रखा है।

यह भी पढ़ें- Gujarat: कल से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान भी जाएंगे साथ

"मैं एआई को लेकर बहुत आशावादी हूं। मैं भोली भी नहीं हूं, इससे काफी जोखिम भी जुड़े हैं। " जॉर्जीवा ने कहा, साथ ही उन्होंने देशों और दुनिया को कम निष्पक्ष बनाने के जोखिमों को भी गिनाया, क्योंकि कुछ देशों के पास यह तकनीक होगी और दूसरों के पास नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें