फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMD: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मुंबई-बंगलूरू सहित कई शहरों में दी दस्तक, जानिए कहां-कहां के लिए रेड अलर्ट जारी

Mon, 26 May 2025 01:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

IMD: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सोमवार को मुंबई और बंगलूरू समेत देश के कई हिस्सों में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में और इलाकों में इसके आगे बढ़ने की संभावना जताई है। साथ ही मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
मानसून (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ और भागों, बंगलूरू सहित कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। इसके अलावा, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ भागों में यह मानसून आगे बढ़ा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों में मानसून अरब सागर के बाकी हिस्सों, महाराष्ट्र और कर्नाटक के शेष इलाकों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बंगाल की खाड़ी के और हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ेगा। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया है।

ऐसी है मानसून की रफ्तार
इससे पहले आईएमडी ने बताया था कि मानसून रविवार को अरब सागर, कर्नाटक, पूरे गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और मिजोरम के कुछ हिस्सों, मणिपुर और नागालैंड के कुछ हिस्सों में पहुंच गया। मानसून की उत्तरी सीमा देवगढ़, बेलगावी, हावेरी, मांड्या, धर्मपुरी, चेन्नई, आइजोल, कोहिमा से होकर गुजरती है।
विज्ञापन


कब और कहां-कहां पहुंचने वाला है मानसून?
आईएमडी ने कहा था, 'मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। ऐसे ही बंगलूरू सहित कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के शेष इलाकों, पश्चिम-मध्य व उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में भी हालात मानसून के हिसाब से ही है। अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ और हिस्सों में भी मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। महाराष्ट्र में तटीय कोंकण और मुंबई में पिछले दो दिनों से भारी प्री-मानसून बारिश हो रही है।'

मानसून ने शनिवार को केरल में दी थी दस्तक
इससे पहले दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शनिवार को केरल में दस्तक दी थी। यह 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर इसका सबसे जल्दी आगमन था। तब यह 23 मई को दक्षिणी राज्य में पहुंचा था। आमतौर पर मानसून केरल में 1 जून को दस्तक देता है। हालांकि, सबसे पहले 1918 में 11 मई को मानसून ने केरल में दस्तक दे दी थी। देरी से मानसून के आने का रिकॉर्ड 1972 में था, जब मानसूनी बारिश 18 जून से शुरू हुई थी। पिछले 25 वर्षों में सबसे देरी से मानसून का आगमन 2016 में हुआ था, जब मानसून ने 9 जून को केरल में प्रवेश किया था। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें