फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग ने कम बारिश की आशंका की खारिज, अगस्त में झूम के बरसेगा मानसून

Sat, 04 Aug 2018 03:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने स्काईमेट की कम बारिश की आशंका को खारिज करते हुए कहा है कि देश में मानसून सामान्य रहेगा और अगस्त में अनुमान से ज्यादा बारिश होगी। यह बारिश उस अनुमान से भी अधिक होगी जो दो महीने पहले किया गया था।

विज्ञापन


96 फीसदी बारिश होगी

आईएमडी के अनुसार देश में दीर्घावधि औसत (एलपीए) की 96 फीसदी बारिश होगी। विभाग ने स्काईमेट की बुधवार को की गई आशंका को खारिज कर दिया है। जिसमें उसने सामान्य से कम बारिश का अनुमान लगाया था। उसने कहा था कि अगस्त में 88 फीसदी बारिश होगी।

आगस्त-सितंबर में सामान्य रहेगा मानसून

आईएमडी ने शुक्रवार को कहा है कि अगस्त और सितंबर में मानसून सामान्य रहेगा। इस बीच अच्छी बारिश होने की 63 फीसदी संभावना है। साथ ही सामान्य से कम बारिश की 47 फीसदी संभावना है। यानि एलपीए की 94-100 फीसदी बारिश होगी जो कि एक अच्छा संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमजोर मानसून का दावा किया स्काईमेट ने

स्काईमेट ने कमजोर मानसून का दावा किया है। उसके मुताबिक अगस्त में औसत बारिश 88 फीसदी हो सकती है। इससे पहले इसने अप्रैल में कहा था कि अगस्त में 96 फीसदी और सितंबर में 93 फीसदी बारिश होगी। इसके अलावा स्काईमेट ने अप्रैल में ये भी कहा था कि दीर्घावधि औसत (एलपीए) की 100 फीसदी बारिश होगी। जिसका मतलब है सामान्य बारिश होगी।

क्या है एलपीए?

लंबी अवधि औसत (एलपीए) की 96 से 104 फीसदी बारिश को सामान्य माना जाता है। एलपीए की 90 से 96 फीसदी को कम बारिश माना जाता है।

अभी तक कैसी रही देश में मानसून की स्थिति

विभाग के अनुसार देश में मानसून का डिस्ट्रीब्यूशन कृषि के अनुसार अभी तक ठीक रहा है और किसी भी वैश्विक एजेंसी ने खराब बारिश के संकेत नहीं दिए हैं। आगे मानसून की स्थिति अच्छी ही रहेगी। शुरुआत में जब जुलाई के दूसरे हफ्ते तक मानसून ने मध्य भारत को कवर किया था तो उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में कम बारिश देखी गई। यूपी में 43 फीसदी कम बारिश रही।

लेकिन आखिरी हफ्ते में अच्छी बारिश हुई। जिससे अब सरप्लस 7 फीसदी पर पहुंच गया है। वहीं अगर सबसे खराब हालात की बात करें तो इसमें पूर्वोत्तर भारत का नाम आता है। जहां 26 फीसदी कम बारिश हुई है। लेकिन फिर भी देश के 80 फीसदी से ज्यादा हिस्से में अच्छी बारिश हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें