फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: इन राज्यों में चार दिनों तक कहर ढा सकती है बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Sun, 07 Aug 2022 08:32 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IMD Weather Forecast Today Rainfall Alert: पूरे भारत में मानसून के दूसरे चरण की बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है।  कई राज्यों में जहां बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं तो कई राज्यों में किसानों का राहत मिली है। आने वाले चार दिनों के लिए भारतीय मौसम विभाग(IMD)ने  नई जानकारी दी है।
विज्ञापन
भारी बारिश(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। यह बारिश जहां कुछ क्षेत्रों में लोगों को राहत दे रही है तो वहीं कई इलाकों में कहर ढा रही है। इस आसमानी आफत के कारण  कई लोगों की जान भी चली गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर से आने वाले चार दिनों के लिए उन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है जहां तेज तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


इन इलाकों में कहर ढा सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक गुजरात, छत्तीसगढ़, गोवा, कोंकण, मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय और उत्तरी कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में 7 से लेकर 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों के नागरिकों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। वहीं आज  पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश  में भी भारी बारिश  का अलर्ट है।

यूपी के इन इलाकों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, कौशांबी, मेरठ आगरा, मथुरा, बरेली, अलीगढ़,  बहराइच, वाराणसी, प्रयागराज, संतकबीरनगर, गोरखपुर, झांसी, इटावा,  बलिया, गोरखपुर, मौनपुरी, एटा, औरैया और अमरोहा में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार
बिहार के पटना, जहानाबाद, नवादा, जमुई, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और बांका जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश
ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 से 9 अगस्त के बीच तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं पश्चिम बंगाल 6 से 7 अगस्त तक मध्यम से तेज बारिश का अनुमान जताया गया है।

झारखंड में अगले पांच दिनों तक बारिश
झारखंड में अगले छह दिनों तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 7 से 11 अगस्त तक राज्य में बारिश होगी। इसमें कहा गया है कि छह अगस्त को राज्य में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें