फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में 2 अक्तूबर तक कैसा रहेगा मौसम: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से मध्य प्रदेश-बिहार तक कहां होगी झमाझम बारिश?

Sat, 26 Sep 2026 07:03 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी कुछ दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की संभावना जताई है। उत्तर-पश्चिम भारत में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं मध्य भारत, पूर्वी भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय हिस्सों में भी अलग-अलग दिनों में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है। विस्तार से पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
विज्ञापन
1 of 9
मौसम को लेकर अर्लट। - फोटो : Amar Ujala Graphics
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहाड़ी राज्यों समेत कई अन्य राज्यों को लेकर अलर्ट जारी किया है। हिमाचल, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले तीन दिनों तक बारिश से भारी बारिश तक का अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी की चेतावनी केवल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं है। पंजाब,चंडीगढ़ और हरियाणा के पंचकूला के लिए भी ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा झारखंड के देवघर, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और कोडरमा, ओडिशा के बालेश्वर और मयूरभंज और पश्चिम बंगाल के बीरभूम, मालदा और पश्चिम बर्धमान में भी तेज हवा और मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

2 of 9
यूपी: भारी बारिश की संभावना - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश: 26 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में 26 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 26 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश का अनुमान है। 26-27 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। झोंकों के साथ हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

27 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति झोंकों के साथ 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 27 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। 27 सितंबर से एक अक्टूबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है।
विज्ञापन

3 of 9
उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट। - फोटो : PTI
उत्तराखंड: 26-27 सितंबर को बहुत भारी बारिश
उत्तराखंड में 26 से 28 सितंबर के दौरान काफी ज्यादा से व्यापक बारिश हो सकती है। 26-27 सितंबर को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। झोंकों के साथ हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 28 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 29 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच बारिश कुछ स्थानों तक सीमित रह सकती है।

4 of 9
कैसा रहेगा मौसम? - फोटो : PTI
हिमाचल प्रदेश: 27 सितंबर को बहुत भारी बारिश का अनुमान
हिमाचल प्रदेश में 27-28 सितंबर के दौरान काफी ज्यादा से व्यापक बारिश होने की संभावना है। 26 और 28 सितंबर को भी बारिश का अनुमान है। 26-27 सितंबर के दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 27 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

5 of 9
बारिश के साथ तेज हवाएं का प्रकोप - फोटो : PTI
दिल्ली-हरियाणा-पंजाब: बारिश के साथ तेज हवाएं का प्रकोप
हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 26-27 सितंबर को काफी ज्यादा से व्यापक बारिश की संभावना है। 26-27 सितंबर के दौरान इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। झोंकों के साथ हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पंजाब में 26-29 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 28-29 सितंबर को भी छिटपुट बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन

6 of 9
कैसा रहेगा मौसम? - फोटो : PTI
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़: कई हिस्सों में बारिश और आंधी
मध्य प्रदेश में 26-27 सितंबर को पूर्वी हिस्से में और 27 सितंबर को पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। 26 सितंबर को छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में 26-28 सितंबर के दौरान काफी बड़े इलाके में बारिश का अनुमान है। 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ और विदर्भ में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 26-27 सितंबर को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति झोंकों के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

राजस्थान: 26 से 30 सितंबर तक बारिश का दौर
पश्चिमी राजस्थान में 27-29 सितंबर और पूर्वी राजस्थान में 26-30 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 27-29 सितंबर तथा पूर्वी राजस्थान में 26-29 सितंबर के दौरान तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।  
विज्ञापन

7 of 9
बिहार में 26 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : PTI
बिहार-झारखंड-ओडिशा: बारिश के साथ तेज हवाओं का अनुमान
26 सितंबर को बिहार, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में काफी ज्यादा या व्यापक बारिश की संभावना है। बिहार में 26 सितंबर को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है।

बिहार और झारखंड में 26 सितंबर को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। झोंकों के साथ हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 26 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की भी संभावना है।   

पूर्वोत्तर: असम-मेघालय में 30 सितंबर से बारिश बढ़ेगी
अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। असम और मेघालय में 26-29 सितंबर तथा दो अक्टूबर को छिटपुट बारिश का अनुमान है।

30 सितंबर से एक अक्टूबर के दौरान असम और मेघालय में काफी बड़े इलाके में या व्यापक बारिश हो सकती है। 26-27 सितंबर को असम-मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 29-30 सितंबर को असम और मेघालय में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।  

8 of 9
कैसा रहेगा मौसम? - फोटो : PTI
महाराष्ट्र-गुजरात: कई इलाकों में बारिश का अनुमान
गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र तथा मराठवाड़ा में 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। सौराष्ट्र और कच्छ में 30 सितंबर से दो अक्टूबर के दौरान बारिश की संभावना है।

28-30 सितंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र और 26 व 29 सितंबर को मराठवाड़ा में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। झोंकों के साथ हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।  
विज्ञापन

9 of 9
कर्नाटक में भारी बारिश, तमिलनाडु में तेज हवाएं - फोटो : PTI
दक्षिण भारत: कर्नाटक में भारी बारिश, तमिलनाडु में तेज हवाएं
तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। केरल और माहे में 26-29 सितंबर तक, जबकि लक्षद्वीप में 27 सितंबर से दो अक्टूबर तक बारिश हो सकती है।

28 सितंबर से एक अक्टूबर के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में व्यापक बारिश होने की संभावना है। 28 सितंबर और 30 सितंबर से एक अक्टूबर के दौरान यहां भारी बारिश हो सकती है, जबकि 29 सितंबर को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 28-30 सितंबर के दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। झोंकों के साथ हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें