फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल जैसी आपदा रोकने को आईएमडी ने विकसित की तकनीक, जलस्तर में वृद्धि की पहले ही मिल जाएगी जानकारी

Sat, 24 Nov 2018 03:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल में बाढ़ की भयावहता देखने के बाद भारतीय मौसम विज्ञान (आईएमडी) ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है जिससे बारिश की वजह से नदियों और जलाशयों के जलस्तर में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा सकेगा। आईएमडी के निदेशक  केजे रमेश ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे राज्य सरकारों को बारिश के प्रभाव का बारीकी से अध्ययन करने का मौका मिल जाएगा।

विज्ञापन


रमेश ने कहा कि इस प्रौद्योगिकी को ‘प्रभाव आधारित पूर्वानुमान दृष्टिकोण’ कहा गया है। इससे घटना का पहले ही अनुमान लगाया जा सकता है जो अधिकारियों को वास्तविक समय में निर्णय लेने में मदद करता है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में रमेश ने कहा कि हमें ऐसा परिदृश्य पैदा करने में सक्षम होना चाहिए जहां हम यह फैसला ले सकें कि हमें पानी छोड़ना है या नहीं छोड़ना है। इससे हर राज्य प्राधिकार को फैसला लेने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब हम इस प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल सेवाओं के लिए करने में सक्षम हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें