मुंबई में बारिश से परिवहन सेवाएं प्रभावित
- फोटो : ANI
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पश्चिम विदर्भ और उससे सटे उत्तरी मध्य महाराष्ट्र पर एक निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, गोवा और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है, जिसके 1 अक्तूबर तक जारी रहने की संभावना है।
मराठवाड़ा में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
- फोटो : ANI
रविवार को मराठवाड़ा के धराशिव जिले में भारी बारिश के कारण दो लोगों की जान चली गई। भारी बारिश के कारण जयकवाड़ी बांध से पानी छोड़े जाने से गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसकी वजह से छत्रपति संभाजीनगर और नांदेड़ जिलों में स्थिति गंभीर हो गई है और नदी किनारों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना पड़ा। छत्रपति संभाजीनगर से 7,000, नांदेड़ से 970 और धराशिव जिले से 3,600 समेत मराठवाड़ा क्षेत्र से 11,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।