फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report: ओडिशा और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, इन राज्यों में बाढ़ का अलर्ट

Sat, 27 Aug 2022 11:20 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि महानदी और सुरनाररेखा नदी प्रणालियों में दोहरी बाढ़ से प्रभावित होने के बाद ओडिशा में शनिवार को भी भारी बारिश जारी रहेगी।
विज्ञापन
भारी बारिश(फाइल) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।  वहीं राजस्थान को भारी बारिश से राहत मिल सकती है जहां कि कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि महानदी और सुरनाररेखा नदी प्रणालियों में दोहरी बाढ़ से प्रभावित होने के बाद ओडिशा में शनिवार को भी भारी बारिश जारी रहेगी। आज ओडिशा के जिन जिलों में भारी बारिश होगी उनमें मयूरभंज, बालासोर, क्योंझर, कटक, जाजपुर, बालासोर और भद्रक, बौध, नयागढ़, खुर्दा, रायगढ़, कोरापुट, मलकानगिरी, नबरंगपुर, गजपति, गंजम, अंगुल और ढेंकनाल शामिल हैं। यहां तेज आंधी के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। गजपति, रायगडा, कालाहांडी, नबरंगपुर, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में भी आज भारी वर्षा होगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड में मंगलवार तक मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मंगलवार तक मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्राकृतिक आपदा की आशंका से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल को अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश और भूस्खलन हुआ था।

यूपी में बाढ़ की चेतावनी, 30 अगस्त तक जमकर होगी बारिश
वहीं 30 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आंधी और तेज हवाओं के साथ बारिश की भी भविष्यवाणी की गई है। राज्य में प्रमुख नदियों के जल स्तर में वृद्धि के कारण यूपी के 18 जिलों के 650 गांव जलमग्न हो गए हैं। वाराणसी में  घाट और आस-पास के निचले इलाके पानी में डूब गए हैं, जिससे तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग विस्थापन को मजबूर हैं।
विज्ञापन


बिहार में बाढ़ का खतरा
गंगा व सोन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते राजधानी पटना के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस आया है। वहीं मनेर के साथ-साथ कई गांवों में पानी घुस गया है जिससे संपर्क टूट गया है। बिहार में भी आज और कल दोनों दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें