फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल : पलक्कड़ में दिखे हमास नेताओं के पोस्टर, भाजपा ने लगाया देश विरोधी साजिश का आरोप

Mon, 17 Feb 2025 09:29 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़

सार

Kerala: केरल के पलक्कड़ जिले में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव 'त्रिथला' के दौरान विद्रोही संगठन हमास के नेताओं की तस्वीरें दिखाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों ने इसे देश विरोधी साजिश करार दिया है।
विज्ञापन
केरल में एक कार्यक्रम में हमास नेताओं के पोस्टर दिखाए गए - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के पलक्कड़ जिले में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव 'त्रिथला' के दौरान विद्रोही संगठन हमास के नेताओं की तस्वीरें हाथियों के ऊपर प्रदर्शित करने पर भाजपा ने इसे देशविरोधी साजिश करार दिया। यह उत्सव हर साल आयोजित किया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह इसे त्रिथला पंचायत के लोगों की ओर से आयोजित किया जाता है।

विज्ञापन


आयोजकों का दावा है कि ये तस्वीरें उत्सव में शामिल होने वाले कुछ समूहों की ओर से लगाई गई थीं। उत्सव का समापन समारोह रविवार को मनाया गया, जिसमें कई समूहों ने हिस्सा लिया। केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि राज्य में देशविरोधी संगठन और कट्टरपंथी तत्व सक्रिय हैं। ये सभी गतिविधियां वोट बैंक की राजनीति के लिए सत्तारूढ़ सीपीआई(एम) सरकार के समर्थन से की जा रही हैं। 

केरल में केवल भाजपा ही देशविरोधी और आतंकी गतिविधियों के रोकथाम के लिए प्रयास कर रही है। सुरेंद्रन ने सोमवार को कहा, केरल में कट्टरपंथी तत्व और देशविरोधी संगठन सीपीआई(एम) सरकार के समर्थन और मदद से काम कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना वोट बैंक की राजनीति के लिए आपराधिक कट्टरपंथी तत्वों द्वारा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें